मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव में शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, तब तक छह किसानों की बीस बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना के घंटों बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी पंचदेव ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। दोपहर तेज हवा के चलते बिजली के तार आपस में सट गए। शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी खेत में गिर गई। जिससे गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। खेत से आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसानों संग ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.