कानपुर, मार्च 5 -- नौबस्ता पुलिस ने गुरुवार तड़के छह किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए है। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस टीम तिवारी चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोका तो वे भागने लगे। इसके बाद उन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम कानपुर देहात के रूरा के बटुईपुरवा निवासी नितिन और शिवली के मरहमताबाद गांव निवासी पुष्पेन्द्र यादव उर्फ राहुल बताया। आरोपितों से 6.355 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। उन्हें पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...