देहरादून, अप्रैल 7 -- नेहरू कॉलोनी और पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात नशा तस्करी के आरोप में छह आरोपी गिरफ्तार किए। आरोपियों से कुल छह किलो गांजा और महंगी शराब की 37 बोतलें बरामद हुई। शराब तस्करी में दिल्ली नंबर की कार भी सीज हुई। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पटेलनगर पुलिस ने सोमवार को निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 4.794 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान किरन साहनी (25), रिंकू साहनी (22) और धर्मेंद्र साहनी (47) निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक स्थानीय तस्कर से यह गांजा खरीदकर लाए थे और इसे नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचने की फिराक में थे।सपेरा बस्ती से तीन तस्कर गिरफ्तारवही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.