देहरादून, जून 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर पुलिस ने महिला तस्कर को 5.992 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गांजे की डिलीवरी देने सेलाकुई जा रही थी।सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे बाजार चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह पुंडीर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। चमनपुरी से ब्रह्मपुरी की ओर कालाग्राउंड के पास पहुंचे तो कंधे पर बैग टांगे एक महिला पुलिस को देखकर अचानक घबरा गई और वापस मुड़कर तेजी से जाने लगी। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे गेट के पास रोक लिया। यह भी पढ़ें- प्रतापपुर में 12.56 लाख रूपये का 83.79 किलो अफीम डोडा, बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, बाजार मूल्य लाख रुपये तब महिला की पहचान निर्मला (40 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र साहनी हाल निवासी ब्रह्मपुरी पटे...