गिरडीह, फरवरी 18 -- बिरनी, प्रतिनिधि। मंगलवार को बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने लगभग 5 करोड़ की लागत से दो योजनाओं का शिलान्यास किया। जानकारी देते हुए बिरनी मंडल अध्यक्ष राजदेव साव ने बताया कि पल्स टू हाई स्कूल भरकट्टा एवं उत्क्रमित हाई स्कूल दलांगी में 10-10 कमरे के भवन का शिलान्यास किया गया। संबोधित करते हुए विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि झारखंड बिहार से भले अलग हो गया परंतु झारखंड में भी बिहार के अधिकारी काम कर रहे थे। भाजपा की सरकार आई तो बहाली में झारखंड के लोगों का चयन हुआ लेकिन अब भी कुछ ऑफिस में बिहार के ही लोग जमे हुए हैं ।आपलोग पढ़ लिख कर अधिकारी बनिए। आपके स्कूल में भवन की कमी थी। अब वह भवन भी बन जाएगा। भरकट्टा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विधायक से बाउंड्री वॉल की मांग की तो विधायक ने कहा कि अभी सरकार की स्थिति ठीक नहीं है। भाजप...