छह कट बने गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसों का रास्ता, अब होंगे बंद
शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे पर निराश्रित पशुओं के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने छह ऐसे कट चिह्नि किए हैं, जहां से पशु सीधे एक्सप्रेस-वे पर पहुंच रहे थे। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने मंगलवार को जलालाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर इन कटों को तत्काल बंद कराने के निर्देश यूपीडा अधिकारियों को दिए। इसके बाद कट बंद करने का काम शुरू कर दिया गया।
निराश्रित पशुओं का खतरा गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण निराश्रित पशुओं के अचानक सामने आने से बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक्सप्रेस-वे के आसपास बने कई कटों से पशु आसानी से मुख्य मार्ग पर पहुंच रहे हैं। इनमें छह कट ऐसे मिले, जहां से पशुओं की आवाजाही ज्यादा थी। प्रशासन ने इन्हें प्राथमिकता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.