बांका, मार्च 16 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रत्तौचक नवटोलिया गांव में मात्र छह कट्ठा भूमि के लिए लोगों ने वृद्ध किसान की जान ले लिया। शनिवार की शाम किसान सुरेंद्र प्रसाद सिंह की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऐसा लगता है जैसे बदमाशों के दिल में अब पुलिस और कानून का भय नहीं रहा है। हत्या के 24 घंटे बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज किया है। मृतक के पुत्र चंदन कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि आरोपियों ने छह कट्ठा भूमि के लिए उनके पिता की जान ले लिया है। शनिवार की शाम सात बजे 6 -7 लोग उनके दरवाजे पर आए। उनमें से विक्की कुमार यादव उर्फ प्रभाकर यादव और फंटूश यादव दरवाजे को धकेलते हुए और बाबा बाबा आवाज लगाते हुए घर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.