छह और स्पेशल ट्रेनों के चलने की अवधि बढ़ाई,रिजर्वेशन कराएं
कानपुर, मई 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार का निर्णय लिया है। कानपुर से होकर जाने वाली 07075-07076 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष ट्रेन में से हैदराबाद से चलने वाली 07075 अब 12 से 19 जून तक और रविवार को गोरखपुर से चलने वाली 07076 ट्रेन अब 14 से 21 जून, 28 जून को चलेगी। इसमें एसी द्वितीय के चार, एसी तृतीय के आठ, स्लीपर के छह, सामान्य के दो, एसएलआर/डी का एक, एसएलआर के एक सहित कुल 22 कोच होंगे। इसके अलावा, 09447 अहमदाबाद-पटना जंक्शन 20 मई, 09448 पटना जंक्शन-अहमदाबाद 22 मई, 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम 20 मई और 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल 21 मई को भी चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.