हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- लालकुआं, संवाददाता। लालकुआं रेलवे स्टेशन यार्ड में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5 से 7 अप्रैल तक लालकुआं हल्द्वानी रूट पर रेल संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई सवारी व एक्सप्रेस गाड़ियां निरस्त, रि-शेड्यूल व आंशिक रूप से संचालित की जाएंगी। रेलवे के अनुसार, 6 अप्रैल को लालकुआं-मुरादाबाद, मुरादाबाद-लालकुआं, लालकुआं-काशीपुर और काशीपुर-रामनगर रूट की पेसेंजर गाड़ी निरस्त रहेंगी, जबकि लालकुआं-मुरादाबाद पेसेंजर गाड़ी 7 अप्रैल को भी नहीं चलेगी। कासगंज-रामनगर 6 अप्रैल को 165 मिनट विलंब से चलाई जाएगी। इसके अलावा, कासगंज-लालकुआं एक्सप्रेस 5 और 6 अप्रैल को इज्जतनगर तक और कासगंज-लालकुआं पेसेंजर गाड़ी 6 अप्रैल को पंतनगर तक ही संचालित होगी। वहीं, लालकुआं से चलने वाली कुछ गाड़ियां पंतनगर व इज्जतनगर से चलाई जा...