लखनऊ, अप्रैल 5 -- अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी, बहराइच, कासगंज और शामली में ब्लड बैंकों की जांच के बाद छह और रक्त केंद्रों को बंद कर दिया गया है। इन ब्लड बैंकों के संचालन में अनियमितता पाई गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बंद होने वाले छह ब्लड बैंकों में तीन अलीगढ़ में, दो बहराइच में और एक शामली में हैं। अब तक प्रदेश में कुल 49 रक्त केंद्रों के संचालन पर रोक लगाई जा चुकी है।एफएसडीए 30 मार्च से विशेष अभियान के तहत चैरीटेबल ट्रस्ट व सोसाइटियों द्वारा चलाए जा रहे रक्त केंद्रों पर छापेमारी कर रहा है। अब तक 43 जिलों के 201 रक्त केंद्रों की जांच की जा चुकी है। रविवार को टीमों ने अलीगढ़ में आठ, मुरादाबाद में चार, झांसी में दो, बहराइच में दो, कासगंज में एक, शामली में एक रक्त केंद्रों की जांच की। जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.