औरैया, मार्च 10 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर तहसील क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फफूंद-अछल्दा रोड स्थित ग्राम फतेहपुर बेनी में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई फफूंद पुलिस की मौजूदगी में की गई। प्रशासनिक टीम ने ग्राम फतेहपुर बेनी की गाटा संख्या 353, 354, 355, 359, 360, 361 और 384 पर गोविन्द नगर नाम से की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराया। बताया गया कि करीब छह एकड़ भूमि पर बिना अनुमति के प्लॉट काटकर बेचने की तैयारी की जा रही थी।कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी अपने सहयोगी स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत फफूंद का स्टाफ भी जेसीबी मशीनों के साथ अतिक्रमण हटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.