गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने सोमवार को गांव बलियावास में लगभग छह एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। निगम के अधिकारियों के अनुसार, गांव बलियावास की इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने और निर्माण कार्य किए जाने की शिकायतें प्रशासन को लगातार मिल रही थीं। इन शिकायतों की सत्यता जांचने के बाद निगम के सहायक अभियंता यतींदर और कनिष्ठ अभियंता जसविंदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने भारी मशीनरी और संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।इस मौके पर निगम के अधिकारियों कहा कि शहर भर में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। निगम ने आम नागरिकों से भी विशेष अपील की है कि वे किस...