भदोही, दिसम्बर 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने शुक्रवार की शाम आधा दर्जन उर्वरक की दुकानों पर जांच की। इसमें संदिग्ध दिखने पर तीन नमूनों को संग्रहित कर जांच के लिए लैब भेजा गया। निर्धारित मूल्य पर ही बीज-खाद की बिक्री करने को निर्देशित किया गया। चेताया कि महंगे दाम पर यूरिया और बीज बिक्री करने की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि गड़ेरियापुर स्थित चार दुकानों पर सघन जांच की गई। इसमें संदिग्ध प्रतीत होने पर तीन नमूनों को संग्रहित कर जांच के लिए लैब भेजा गया। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध विभागीय स्तर से कारवाई की जाएगी वहीं, आईएफएफसीडी कृषक सेवा केंद्र गड़ेरियापुर में भी निरीक्षण किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने निर्देशित किया कि किसानों में निर...