जहानाबाद, फरवरी 25 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए जिले में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ही पिछले 24 घंटे के भीतर छह लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस दबिश से घबराकर छह आरोपितों ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। एसपी अपराजित लोहान ने बुधवार की शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काको थाने की पुलिस ने हाजीसराय गांव के निवासी मरून चौधरी और मखदुमपुर थाने की पुलिस ने सरैया गांव के निवासी अनुज कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था। इसके अलावे कांड में एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई। शराब बेचने के मामले में टेहटा के धीरा विगहा महादलित टोले की रहने वाली पुष्पा देवी नामक महिला पकड़ी गई। मखदुमपुर और कड़ौना थाने की पुलिस ने शराब के नशे में दो लोगों की गिरफ्तारी की। एसपी...