मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक रोहित कुमार हत्याकांड में पिछले सात वर्षों से चल रहा पहला सेशन-ट्रायल मंगलवार को पूरा हो गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने मंगलवार को फैसले की तिथि तय कर दी है। सात आरोपितों के विरुद्ध चले इस सेशन-ट्रायल में छह अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा। इसमें से एक आरोपित गोविंद शर्मा की पिछले 31 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। छह आरोपितों के विरुद्ध चले सेशन-ट्रायल में फैसला सुनाया जाएगा। इनमें कुमार रणंजय ओंकार, श्यामनंदन मिश्र, सुशील छापड़िया, मृत्युंजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह, सुजीत कुमार व नवीन कुमार शामिल हैं। पुलिस जांच के बाद दाखिल पूरक चार्जशीट में चार अन्य को आरोपित बनाया गया था, जिनमें प्रद्युम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, शंभू सिंह, आशुतोष ...