श्रावस्ती, अप्रैल 7 -- दिलीप पाठक/श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में तैनात एक महिला आरक्षी सहित छह आरक्षी मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति हुए। उन्हें मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एएसपी ने पदचिन्ह लगाकर बधाई दी। पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम ने आरक्षी पम्मी कुमारी, तेजबहादुर, दिलीप कुमार, धीरेन्द्र सिंह, प्रदीप पाण्डेय व कृष्ण मोहन को आरक्षी पद से मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नति प्रदान किया। इस दौरान एएसपी ने पदचिह्न लगाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी की मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम होती है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत गर्व का विषय है, बल्कि पूरे विभाग की कार्यकुशलता और अनुशासन का प्रतीक भी है। उन्होंने पदोन्नत मुख्य आरक्षियों को प्रेर...