हजारीबाग, अक्टूबर 8 -- ​चौपारण, प्रतिनिधि। भगहर में संचालित अवैध शराब की भठियो के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को उत्पाद विभाग हजारीबाग तथा उत्पाद विभाग गया, बिहारकी संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र भगहर के झारखण्ड बिहार बॉर्डर स्थित झरना गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 06 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से टीम ने 470 लीटर अवैध शराब जब्त की। साथ ही शराब बनाने के लिए रखे गए करीब 23,000 किलोग्राम जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया। जब्त और नष्ट की गई। सामग्रियों में 200 किलो क्षमता वाले 90 ड्रम तथा शराब बनाने के लिए बनाई गईं चार सीमेंट की टंकियां शामिल थीं। इनमें से दो टंकियों में 1900-1900 किलो और दो टंकियों में 600-600 किलो जावा महुआ भरा हुआ था। मामले में संलिप्त अवैध शराब भट्ठी संचालकों और माफ...