छह अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
मेरठ, मई 11 -- मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने सोमवार को छह अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने दी। बताया कि सोमवार को मेडा की प्रवर्तन टीम ने शौकीन गार्डन रेलवे लाइन के बराबर में 35 हजार वर्गमीटर में काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा गांव बाजौट में 3 हजार वर्गमीटर, 100 फुटा रोड फतेहउल्लापुर में 10 हजार वर्गमीटर, चार खंभा रोड उमर गार्डन में 50 हजार वर्गमीटर, बिजली बंबा बाईपास रोड पर 2500 वर्गमीटर और बाजौट गांव लिसाड़ी रोड पर 4200 वर्गमीटर जमीन पर बिना ले आउट स्वीकृत कराए काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया। यह भी पढ़ें- गोमती नगर विस्तार व चिनहट में अवैध निर्माण सील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.