छह अवैध कारतूस और मोबाइल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरा फरार
आरा, जून 20 -- आरा, हि.सं.। कोईलवर थाने की पुलिस ने अवैध कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी स्व. दिनेश यादव का पुत्र आशुतोष कुमार एवं उसी गांव के निवासी चंद्रमा यादव का पुत्र धीरज कुमार शामिल हैं। इनके पास से छह कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। एक बाइक भी जब्त की गयी है। इन्हें पचैना बाजार के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। हालांकि इनका तीसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस बयान के जरिए यह जानकारी दी गयी है। जानकारी के अनुसार कोईलवर थाने की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के पचैना बाजार के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। उसी क्रम में बाइक पर सवार तीन लड़के वाहन चेकिंग और पुलिस देख भागने लगे। हालांकि पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। तला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.