मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छह अप्रैल से 31 मई तक जिले के निजी व सरकारी स्कूल सुबह 6.30 से 12.30 बजे तक चलेंगे। शिक्षा विभाग ने इसका निर्देश जारी किया है।डीईओ ने स्कूलों को इस निर्देश को सख्ती से अमल में लाने को कहा है। बच्चों की छुट्टी 12.20 बजे हो जाएगी। शिक्षकों के लिए 12.30 तक का समय निर्धारित किया गया है। 9 से 9.40 बजे तक बच्चों के लिए लंच का समय तय किया गया है। दो शिफ्टों में चल रहे स्कूलों के लिए डीईओ आगे निर्देश जारी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...