कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध सदर्न क्लब की ओर से प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ छह अप्रैल से आरपीसीए क्रिकेट मैदान श्याम नगर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जूनियर डिवीजन की संघ से पंजीकृत आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतिस्पर्धात्मक मंच पर खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मैदान पर रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजन सचिव कृष्णा बाली ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें संपर्क कर पंजीकरण करा सकती हैं। उन्होंने अधिक से अधिक टीमों से सहभागिता की अपील करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने का भी आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...