जमशेदपुर, मार्च 16 -- जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हर सोमवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं, छह अप्रैल से राज्य भर के मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। हालांकि इसमें इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन-जूनियर डॉक्टर नेटवर्क (आईएमए-जेडीएन) काफी समय से अपने जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड वृद्धि की मांग कर रहा है। इसके लिए वे लोग मंत्री, प्रधान सचिव, संयुक्त सचिव आदि स्तर पर मांग कर चुके हैं। मुख्यमंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं। इन लोगों की फाइल कैबिनेट तक पहुंच चुकी है, लेकिन अबतक इसमें वृद्धि नहीं हुई है। इसके विरोध में ये डॉक्टर अब अपना आंदोलन तेज करेंगे और इसी क्रम में वे लोग 16 मार्च से प्रत्येक सोमवार को काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे। इस बीच सरकार यदि इसपर निर्णय लेती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.