बदायूं, अप्रैल 5 -- डीएम अवनीश राय ने बताया छह से 20 अप्रैल तक जिले के सभी राशन कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। इसके तहत अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो जिसमें 21 किलो गेहूं व 14 किलो चावल और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो जिसमें तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल अनाज मुफ्त मिलेगा। सभी लाभार्थी अपनी आवंटित कोटे की दुकान से इस अवधि के दौरान अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.