हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 2 -- बिहार के सभी 80 हजार सरकारी स्कूलों का समय छह अप्रैल से बदल जाएगी। स्कूल सुबह की पाली (मार्निंग शिफ्ट) में चलेंगे। स्कूल सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। छुट्टी मध्याह्न 12:20 बजे होगी। शिक्षक मध्याह्न 12:30 में स्कूल छोड़ेंगे। तापमान में वृद्धि को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद कई जिलों ने सुबह की पाली में स्कूल करने संबंधित आदेश जारी भी कर दिया है। स्कूलों को जारी निर्देश के अनुसार अप्रैल के पहले सोमवार से स्कूलों को सुबह की पाली में करने का प्रावधान है। इसके तहत सुबह 6:30 बजे स्कूल शुरू होंगे। सात बजे तक प्रार्थना होगी और चेतना सत्र चलेगा। सात से 7:40 बजे तक पहली घंटी होगी। 7:40 से 8:20 बजे तक दूसरी घंटी रहेगी। 8:20 से ...