बरेली, मार्च 31 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा से जुड़े विद्यालयों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। बताया की हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन एवं इंटरमीडिएट के नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक 25 मार्च 2026 तक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके, बरेली क्षेत्र के चार जनपदों के 83 विद्यालय निर्धारित समय में अंक अपलोड या फाइनल सबमिट नहीं कर सके। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए परिषद ने ऐसे विद्यालयों को अंतिम अवसर देते हुए छह अप्रैल 2026 तक वेबसाइट को पुनः सक्रिय कर दिया है। निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड न होने पर संबंधित छात्र अनुत्तीर्ण घोषित किए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रधानाचार्य एवं जिला विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.