सोनभद्र, अप्रैल 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी के कार्यालय पर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान छह अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे ने संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। विशेष रूप से छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। छह अप्रैल के कार्यक्रम का संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह को नियुक्त किया गया। ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.