छह अगस्त को होंगे सिविल सर्विसेज खेलों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल
शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल छह अगस्त को सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में आयोजित होंगे। ट्रायल में 45 वर्ष से कम एवं अधिक आयु वर्ग के पुरुष और महिला सरकारी कर्मचारी भाग ले सकेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 12 और 13 अगस्त को बरेली में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को 19 और 20 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेना होगा। ट्रायल में टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, योगासन सहित 19 खेलों का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghazi...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.