छह अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे 108 एंबुलेंसकर्मी
हजारीबाग, सितम्बर 21 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ आगामी छह अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की रणनीति में जुटे हैं। एंबुलेंस कर्मचारी संघ की सरकार से वर्तमान 108 एम्बुलेंस सेवा की टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने, जिलास्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से सेवा संचालन शुरू करने, कंपनी द्वारा सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को पुनः सेवा में बहाल करने तथा कर्मचारियों को वैधानिक श्रमिक अधिकार की सुविधा उपलब्ध करने की मांग शामिल है। इसके खिलाफ संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। इसके पूर्व एम्बुलेंस कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में 16 सितंबर को हुई बैठक में दिए गए सकारात्मक आश्वासन के बाद आंदोलन को 20 दिनों के लिए स्थगित रखा है।संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.