आरा, फरवरी 26 -- पीरो, संवाद सूत्र। महादलित बस्तियों में शत-प्रतिशत शौचालय बनवाये जाने और उपयोग में लाने पर डीडीसी गुंजन सिंह ने पीरो प्रखंड की छवरही जंगल महाल पंचायत के मुखिया को सम्मानित किया। आरा में आयोजित सादे समारोह में डीडीसी ने छवरही जंगल महाल पंचायत की मुखिया फूलकुमारी देवी को दो हजार रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया। मौके पर पीरो बीडीओ अशोक कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुकेश यादव और मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुशवाहा मौजूद थे। समारोह में भोजपुर जिले के सभी मुखिया मौजूद थे। सामुदायिक शौचालय भी महादलित बस्तियों में दिया गया पीरो प्रखंड की छवरही जंगल महाल पंचायत की बम्हवार महादलित बस्ती में एक सामुदायिक शौचालय और जितौरा जंगल महाल पंचायत में दो सामुदायिक शौचालय दिये गये। पिछले दिन बीडीओ अशोक कुमार, छवरही जंगल महाल पंचायत की मुखिया फ...