लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- मितौली। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुल्तानपुर ग्रंट में धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने और अब खड़ी गेहूं की फसल पर कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। हरीशपुर गांव निवासी उमेश ने डोकरपुर के मुन्नालाल पर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने और जबरन गेहूं की फसल की फसल काटने की कोशिश का आरोप लगाते हुए एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है। उमेश ने बताया कि गाटा संख्या 668 रकबा 2.130हे. में से 1.27 एकड़ भूमि उसके नाम दर्ज है। जिस पर गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। आरोप है कि विपक्षी जबरन फसल कटवाने की कोशिश कर रहा है। उसे अपनी ही फसल काटने से रोका जा रहा है। उमेश का कहना है कि वर्ष 2005 में बेटी की शादी के लिए जमीन गिरवी रखने के दौरान विपक्षी ने कथित रूप से छल-कपट कर बैनामा अपने नाम करा लिया है। उमेश की मानें तो उसकी जमीन खरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.