भागलपुर, जून 26 -- सबौर, संवाददाता। लोदीपुर मैदान के समीप गुरुवार को छर्री लदे ट्रैक्टर के धक्के से एक बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रैक्टर जब्त कर चालक को थाना लाया गया। चालक टोल प्लाजा के समीप से छर्री लोड कर लोदीपुर मैदान की ओर जा रहा था। लोदीपुर पुलिस ने कहा कि इलाजरत बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- छर्री लदे ट्रैक्टर की ठोकर से बुजुर्ग हुआ घायल यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...