भागलपुर, जनवरी 21 -- छर्री ढुलाई की आड़ में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को घोघा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पन्नूचक गांव के समीप एनएच-80 मुख्य मार्ग पर सोलह चक्का छर्री लदे ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने 375 एमएल की 350 बोतल और 750 एमएल की 140 बोतल, कुल लगभग 250 लीटर शराब जब्त की है। बरामद शराब के साथ एक तस्कर अंगेश कुमार, पिता देवराज महतो, निवासी सिंधिया घाट, थाना विभूतिपुर, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.