अलीगढ़, अप्रैल 22 -- छर्रा, संवाददाता। छर्रा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव सिंह (25 वर्ष), पुत्र वेद प्रकाश, निवासी रसेनी, थाना छर्रा शादीशुदा थे। बताया जा रहा है कि गौरव सिंह का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद रहता था। ग्रामीणों के अनुसार, दो-तीन दिन पूर्व उनकी पत्नी ने अपने कपड़ों में आग लगा ली थी और कथित रूप से धमकी दी थी, जिससे युवक मानसिक तनाव में आ गया था। इसी तनाव के चलते गौरव सिंह ने गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक परिवार में सबसे बड़े थे। उनकी तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटा भाई अभी घर पर है। मृतक अपने पीछे तीन वर्ष की बेटी परी और चार माह की मासूम बच्ची पूजा को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.