अलीगढ़, जून 6 -- छर्रा, संवाददाता। नगर पंचायत छर्रा में अलीगढ़ रोड पर चल रहे पुलिया निर्माण और मक्का सीजन के कारण शुक्रवार सुबह अतरौली मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मंडी में फसल बेचने आ रहे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली, बैलगाड़ियों और अन्य वाहनों की भारी तादाद से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सड़क संकरी होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों को क्रमबद्ध तरीके से निकलवाया और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया। यह भी पढ़ें- छर्रा में ओवरलोड वाहनों का संचालन बना गंभीर समस्या स्थानीय निवासियों का कहना है कि फसल सीजन में मंडी क्षेत्र में अक्सर जाम लगता है। लोगों ने प्रशासन से मांग...