छर्रा में प्रसूता की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
अलीगढ़, जून 3 -- छर्रा, संवाददाता। नगर पंचायत छर्रा में एक प्रसूता महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान शहनाज पत्नी बाहर मियां निवासी अलवपुर, थाना बरला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शहनाज के पहले से दो बच्चे थे और यह उनका तीसरा प्रसव था। जानकारी के अनुसार प्रसव के लिए महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के माध्यम से उसने एक बच्ची को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत अस्पताल में ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने जिम्मेदारी से बचने के लिए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया。
पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी की प्रतिक्रिया इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा के प्रभारी चिकित्साधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.