अलीगढ़, सितम्बर 1 -- अलीगढ़। छर्रा गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी फंड से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। एक लाख रुपये का चेक लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी यूथ फ्रंटल के पदाधिकारी छर्रा पहुंचे। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और एक लाख रुपये का चेक सौंपा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़िता के परिजनों की आर्थिक मदद व बेहतर उपचार कराने का वादा किया था। इस मौके पर मो. सालिम, राज बघेल, शहजाद अल्वी, सुभाष लोधी, उमेश बघेल, उजैर गाज़ी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- घायलों से मिले सपा एमएलसी, आर्थिक सहायता देने की मांग की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...