अलीगढ़, जनवरी 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आने वाले दिनों में जलभराव की समस्या से शहर के कई स्थानों को निजात मिलेगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण किया। छर्रा अड्डा, महेंद्र नगर को आगामी दिनों में जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। पानी निकासी की क्षमता को नगर आयुक्त ने बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। नगर आयुक्त/सीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रेम प्रकाश मीणा ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से शहर को जलभराव से निजात दिलाने की बहुप्रतीक्षित ड्रेनेज सिस्टम परियोजना के अंतर्गत छर्रा अड्डा, पला और कालीदह पोखर क्षेत्र में सम्पवेल निर्माण व राइजिंग मेन डालने को लेकर सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक व ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की। कहा कि 60 दिनों में काम पूरा नहीं हुआ तो ब्लैक लिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.