अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़। छर्रा अड्डे पुल की जर्जर सीढ़ियों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। सीढ़ियों की रेलिंग व गार्डर को सही किया जा रहा है। काम करने वालों से पूर्व विधायक ने जानकारी ली। पूर्व विधायक विवेक बंसल छर्रा अड्डा पुल की जर्जर सीड़ियों, टूटी हुई रेलिंगों व पूरे पुल की रेलिंगों पर पेंट कराने के लिए प्रयासरत थे। कई बार रेलवे अधिकारीयों से मिलकर इस ज्वलंत समस्या के विषय में उन्हें बताया था। पुल के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ हो गया है। शिवा शर्मा, अनुराग गुप्ता, पंकज गुप्ता, विशाल गुप्ता, नवीन कुमार शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, राहुल व ब्रजेश शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.