अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। छर्रा अडडा पंजाबी कॉलोनी में सड़क चौड़ीकरण में एकरूपता नहीं होने की शिकायत पर बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मौके पर पहुंच कर पैमाइश कराई। महिलाओं व स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। कहा कि सड़क जितनी कागजों में है वहां तक चौड़ी की जाएगी। सड़क पर अतिक्रमण व कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। बुधवार शाम को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड 09 नौरंगाबाद में नगरीय जन सुविधाओं को प्रभावी बनने व स्थानीय जनता व पार्षद द्वारा छर्रा अडडा कॉलोनी में सड़क की चौड़ाई एवं पार्क की बाउंड्री के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। इंद्रपुरी छर्रा अड्डा पंजाबी कॉलोनी वार्ड 9 के अंतर्गत रहने वाली महिलाओं ने नगर आयुक्त को कॉलोनी में सड़क के आकार में एक रूपता नहीं होने के कारण परेशानी से अवगत कराया था। नगर आयुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.