धनबाद, मार्च 14 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। रमजान माह के चौथे जुम्मा के नमाज के बाद शुक्रवार को जामाडोबा में अखिल भारतीय किन्नर सम्मान की प्रदेश अध्यक्ष छम छम देवी किन्नर ने ईद को लेकर सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच वस्त्र, नगद राशि और अनाज का वितरण किया। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य त्योहार में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना तथा त्योहार की खुशियां सभी के साथ साझा करना था। इस दौरान छम छम देवी किन्नर ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। और ऐसे अवसर पर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ी खुशी होती है। मौके पर रेखा किन्नर, श्वेता किन्नर भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी वितरण कार्य में सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.