फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में निर्जला एकादशी का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सौ अधिक स्थानों पर मीठे पानी की छबील लगाई गई थी। लोग इन पर रुककर मीठे पानी का आनंद ले रहे थे। इसके अलावा कई जगहों पर भंडारे भी आयोजित किए गए। निर्जला एकादशी में पानी पिलाने का विशेष महत्व है। इस क्रम में श्री खंडेलवाल विप्र सभा द्वारा सेक्टर तीन स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु विशाल ठंडाई एवं आम प्रसाद वितरण शिविर का आयोजन किया गया। सभा द्वारा लगभग 800 लीटर शीतल ठंडाई का वितरण किया गया। इस सेवा शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडाई के साथ-साथ आम प्रशाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2000 से अधिक भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार...