छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई
मुजफ्फर नगर, मई 28 -- मोरना। तपती गर्मी और लू के बीच समाजसेवियों द्वारा भोकरहेडी-मोरना मार्ग पर ठंडे व मीठे शरबत की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। मोरना क्षेत्र के गांव वजीराबाद में मुख्य मार्ग पर बुधवार को छबील लगाई। सुबह से दोपहर तक हजारों व्यक्तियों की प्यास बुझाकर पुण्य कमाया। भाजपा कार्यकर्ता अनुज गोयल ने बताया मार्गों से गुजर रहे यात्रियों के लिए शरबत की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा आगे भी जारी रहेगी। मौके पर मदन सिंह, रविंद्र सिंह,अनुज गोयल, आदेश गोयल, सोनू कश्यप, डिंपल कुमार, हार्दिक कुमार, अवनी गोयल, आयुष गोयल, सुधीर कुमार, सचिन कुमार, कपिल कुमार, विक्की कुमार, कार्तिक, अनमोल कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ठंडा शरबत पाकर खिल उठे प्यासे राहगीरों के चेहरे यह भी पढ़ें- वी इंडियन क्लब ने की प्याऊ की व्यवस्था यह भी पढ़ें- अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.