उरई, मार्च 26 -- कोंच। रतनपुरा में कच्चे घर में आग लग जाने से वहां पर रखी सवा लाख रुपए कीमत की हरी मटर जलकर नष्ट हो गई। तहसील क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा निवासी पुन्नूलाल गांव में रामगोपाल कुशवाहा का छप्पर युक्त कच्चा घर बीते करीब 15 सालों से लिए हुए है जहां पुन्नूलाल अपना सामान आदि रखे रहता है। बुधवार की मध्य रात्रि में अचानक से छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग से पूरा कच्चा घर जलने लगा, आग की लपटें और धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समर्शेबिल की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया, तब तक घर में रखी सवा लाख रुपए कीमत की 28 कुंतल हरी मटर जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई साथ ही अन्य सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना दमकल को दी गई थी लेकिन दमकल गाड़ी आ पाती इससे पहले ही ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.