प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- कुंडा, संवाददाता। रात को घर के बाहर छप्पर में तख्त पर सो रहे वृद्ध की चाकू से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। हमलावर ने सिर पर पत्थर से भी हमला किया। चीख सुनकर परिजन दौड़े तो हमलावर भाग निकला। घायल को गंभीर हालत में निजी अस्प्ताल से प्रयागराज ले जाया गया है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के कल्याणगढ़ बरना गांव निवासी 70 वर्षीय जगदेव पटेल शनिवार रात अपने घर के सामने बने छप्पर में तख्त पर सो रहा था। रात 2:15 बजे एक व्यक्ति ने सोते समय उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह उसका गला रेतकर हत्या का प्रयास करने लगा। जगदेव चीखने लगा तो परिवार के लोग दौड़े तभी हमलावर पास में रखे पत्थर से सिर पर प्रहार कर दिया। सूचना पर एसओ सत्येन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.