छप्पर में लगी भीषण आग, तीन बकरियों की जलकर मौत
कन्नौज, जून 23 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम लालशाहपुरवा, मौजा बहसुईया में मंगलवार को अज्ञात कारणों से एक छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से छप्पर के नीचे बंधी तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बकरी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी माधुरी पत्नी राजाराम के घर के बाहर बने छप्पर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक परिजन और ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक वहां बंधी तीन बकरियां जलकर मर चुकी थीं। एक बकरी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका उपचार कराया जा रहा है। घटना की सूचना ठठिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.