सुल्तानपुर, मार्च 18 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पीथीपुर गांव निवासी दलित परिवार के घर के बाहर बने छप्पर में बुधवार को दोपहर के समय अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग को बुझाने के चक्कर में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, लोगों के प्रयास के बाद भी छप्पर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीथीपुर गांव निवासी प्रवेश पुत्र राम जियावन अपनी सुविधा के लिए घर के सामने छप्पर बनाया है। इसमें वह अपने गृहस्थी का सामान रखता था। बुधवार को दोपहर के समय अचानक से आग भड़क उठी, और देखते ही देखते पूरे छप्पर को आगोश में ले ली। इस घटना के दौरान घर पर महिलाएं मौजूद थीं, जबकि प्रवेश किसी काम से कादीपुर गए थे। महिलाओं ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान आग की चपेट में आने से सरोज(35) पत्नी प्रवेश, अन्नू(18) पुत्री प्रवेश तथा उनके सग...