छप्पर में लगी आग, सामान जलकर राख
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम चांदूआपटी निवासी राजा बाबू के घर में सोमवार शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई। अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग से घर में रखा बेड, बिस्तर, चावल, गेहूं, कपड़े सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा के जीवन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.