बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। गिरवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में मंगलवार देर रात लगभग 2:30 बजे एचटी लाइन की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। इस हादसे में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि उसका पति बचाने में झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल ने आग पर काबू पाया है।हुसैनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय अनिता पत्नी गनेसा कोरी अपने मकान के पास बने छप्पर में दोनों लेटे थे। छप्पर के ऊपर से निकली विद्युत लाइन का तार अचानक टूट जाने से छप्पर में आग लग गई। जिससे अनीता की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। पति गनेसा, पत्नी अनीता को बचाने के प्रयास में झुलस गया जिसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया गया है। अनीता के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...