बस्ती, अप्रैल 25 -- नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार के माली टोला निवासी पप्पू के छप्पर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय पप्पू दुकान पर गए हुए थे, जबकि घर पर उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पछुआ हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे पूरा छप्पर चपेट में आ गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। यह भी पढ़ें- रिहायशी छप्पर में लगी आग, बाइक समेत गृहस्थी जलकर राख हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। छप्पर में बंधी पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई, वहीं बिस्तर...