छप्पर में लगी आग, गृहस्थी जली
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के मंडल भासौं गांव निवासी मनोज धुरिया रविवार को भगवान सत्य नारायण की कथा सुन रहे थे। आसपास के लोग कथा में मौजूद थे। तभी पड़ोसी के घर से लगे छप्पर में अचानक संदिग्ध परिस्थतियों में आग लग गई। छप्पर के नीचे गाय भी बंधी थी। छप्पर में आग लगने पर वह किसी तरह रस्सी तोड़कर भागी तो उसकी जान बची, लेकिन छप्पर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.